मुरादाबाद, अक्टूबर 30 -- Moradabad News: मुरादाबाद। जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट सभागार में कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत आने वाली औद्योगिक इकाइयों एवं कंपनियों के संबंध में एक बैठक की। जिलाधिकारी ने सीएसआर के प्रावधानों के अनुपालन पर जोर दिया। कहा कंपनी अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित दायित्वों का पालन सुनिश्चित करें। नियमों का अनुपालन न करने वाली पात्र कंपनियों एवं औद्योगिक इकाइयों के विरुद्ध अधिनियम में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने जनपद में सीएसआर के दायरे में आने वाली सभी पात्र फैक्ट्रियों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उपायुक्त उद्योग को आवश्यक जानकारी संकलित करने, संबंधित कंपनियों से समन्वय स्थापित करने तथा नियमों के अनुपालन की स्थिति पर प्रभावी निगरानी रखने क...