Moradabad News: सिर्फ बूंदाबांदी के आसार, अब और ज्यादा सताएगी उमस
मुरादाबाद, अगस्त 25 -- Moradabad News: अगस्त का महीना मुरादाबाद में सबसे ज्यादा उमस भरा दर्ज होता है। इस बार भी अगस्त के महीने में जनपद के लोग अत्यधिक उमस के चलते हाल-बेहाल हो रहे हैं। पिछले दिनों हुई हल्की से मध्यम बारिश के बीच भी उमस काफी अधिक बनी रही। इस मामले में आने वाले दिन और ज्यादा तकलीफ भरे हो सकते हैं। मौसम विभाग ने मुरादाबाद में अगले तीन दिनों में झमाझम बारिश होने की संभावना से इनकार किया है। सिर्फ बूंदाबांदी के ही आसार हैं। उमस काफी अधिक बढ़ी रहेगी। बेतहाशा उमस के बीच दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक पहुंच सकता है। यह भी पढ़ें- उमस के बीच आसमानी गर्जना के साथ हुई बारिश जिसके चलते गर्मी का प्रकोप और अधिक बढ़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.