Moradabad News: सास व नंद ने महिला पर बनाया गलत काम का दवाब, पति ने किया चाकू से हमला
मुरादाबाद, अगस्त 5 -- Moradabad News: मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसकी सास व नंद उस पर गल काम करने का दवाब बना रही थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर माले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने आरोप लगाया कि उसकी सास व नंद ने उस पर गलत कार्य करने के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता की गई और घर से निकालने की धमकी दी गई। पति को जानकारी दी तो पति ने भी उसके साथ मारपीट की और चाकू से हमलाकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मझोला थाना प्रभारी निरीक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.