Moradabad News: सावधान: लिवर को खतरे में डाल सकता है मिठाई का अधिक सेवन
मुरादाबाद, नवम्बर 4 -- Moradabad News: मुरादाबाद। त्योहार आते ही मिठाई आदि पकवानों के लिए लोगों में बढ़ रहे जुनून के बीच चिकित्सकों की तरफ से खाने-पीने पर थोड़ा नियंत्रण बनाए रखने को लेकर सलाह दी गई है। चिकित्सकों का कहना है कि अधिक मात्रा में मिठाई और पकवान खाने से अपच, गेस्ट्रोएंटाइटिस, उल्टी दस्त आदि समस्याएं होने का बढ़ जाता है। मंडलीय जिला अस्पताल के परामर्श चिकित्सक डॉ.आशीष कुमार सिंह ने बताया कि जो लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं उन्हें तो खानपान में ज्यादा नियंत्रण करने की जरूरत है। मिठाई अधिक मात्रा में खा लेने से उनके खून में शुगर का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाने के साथ ही लिवर पर भी काफी ज्यादा दबाव पड़ता है क्योंकि, अतिरिक्त शुगर को पचाने के लिए लिवर पर अधिक पाचक एंजाइम स्रावित करने को दवाब पड़ता है। जो लोग डायबिटीज की बॉर्डर लाइन पर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.