मुरादाबाद, अक्टूबर 29 -- Moradabad News: शुक्रवार को हवाई पट्टी के नजदीक स्थित विद्यालय परिसर में 285 जोड़े हमसफर बनेंगे। समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सहित जनपद के सभी जन प्रतिनिधियों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। सुबह 10 बजे से शादी-निकाह के कार्यक्रम शुरू होंगे। क्षेत्रीय विधायक ने गुरुवार सुबह कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की। जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा बाजपेयी ने बताया कि 285 जोड़े एक दूजे का हाथ थामेंगे। कार्यक्रम में 180 मुस्लिम जोड़े शामिल होंगे। मूंढापांडे, कुंदरकी, बिलारी, भगतपुर टांडा और नगर निगम क्षेत्र के कुछ गावों के जोड़ों की शादी होनी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...