Moradabad News: सामाजिक कार्यों के लिए मुकेश माहेश्वरी को किया सम्मानित
मुरादाबाद, नवम्बर 4 -- Moradabad News: तहसील बार एसोसिएशन कांठ की ओर से बुधवार को बार एसोसिएशन सभागार में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें माहेश्वरी सभा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रांतीय कोषाध्यक्ष एवं महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज कांठ के प्रबंधक वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश माहेश्वरी को उनके सामाजिक कार्यों, योगदान को देखते हुए सम्मानित किया गया। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बार एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज हित में सक्रिय रहने वाले व्यक्तियों का सम्मान करना अच्छी पहल है। ऐसे लोगों के कार्यों से अन्य लोगों को भी सामाजिक सेवा के लिए प्रेरणा मिलती है। समारोह में अध्यक्ष चरन सिंह ढाका, महासचिव शहजाद रफी खान, भूपेंद्र सिंह, सुनील कुमार, शीशराम सिंह, दीप सिंह, सुगम पंवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.