मुरादाबाद, सितम्बर 8 -- Moradabad News: मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार शिवाजीनगर निवासी प्रदीप शर्मा ने साड़ी सेंटर संचालक के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है। प्रदीप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह विशन्य प्रथमा बैंक में डेली कलेक्शन का काम करता है। प्रदीप के अनुसार 12 अगस्त को रात करीब दस बजे कल्पना साड़ी सेंटर के संचालक मुकेश ने कॉल करके दुकान पर बुलाया और 10 अगस्त की रशीद ली। इसके बाद 31 जुलाई 2026 का रशीद मांगने लगा। इतनी पुरानी रशीद देने से मना करने पर आरोपी मुकेश ने गाली गलौज और मारपीट कर दी। आरोप है कि उसने दुकान में बंद करने की भी कोशिश की। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी दुकानदार मुकेश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...