मुरादाबाद, अक्टूबर 16 -- Moradabad News: इस्कॉन प्रचार समिति के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा आगामी 2 से 8 दिसंबर तक चिगर मंच पर आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर शहनाई मंडप में बैठक हुई। संचालन कर रहे वैष्णव प्रिय दास ने बताया कथा की अमृत वर्षा करने इसकॉन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास आ रहे हैं। उन्होंने बताया कथा के दौरान प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। कथा के बाद फूड फॉर लाइफ भंडारा किया जाएगा। चार दिसंबर को खत्री धर्मशाला बाजीगरान से नगर संकीर्तन पालकी यात्रा निकाली जाएगी। यह कंपनी बाग तक जाएगी। इसमें वृंदावन के साथ अमेरिका एवं कनाडा से भी श्रद्धालु आ रहे हैं। कथा के संयोजक मनोज सिक्का ने अपने सुझावों से अवगत कराया। अध्यक्षता अशोक सिक्का ने की। अजय गुप्ता, सुलभ गुप्ता, राज कुमार गुप्ता, मनोज धव...