Moradabad News: साईं अस्पताल में अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक से घुटना प्रत्यारोपण शुरू
मुरादाबाद, नवम्बर 15 -- Moradabad News: मुरादाबाद। महानगर स्थित साईं अस्पताल में घुटने के जोड़ के प्रत्यारोपण के लिए अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक की शुरुआत की गई है। हॉलीडे रीजेंसी में आयोजित कार्यक्रम में नई तकनीक से घुटना प्रत्यारोपण की लांचिंग की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.कुलदीप सिंह ने किया। साईं अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर एवं रोबोटिक सर्जन डॉ.अंकुर गोयल ने अत्याधुनिक जेएंडजे वेलीज रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सिस्टम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ.अशोक कुमार, एमडी डॉ.वीके गोयल, डॉ.अर्चना गोयल, मार्केटिंग डायरेक्टर राजीव ढल, अजय गोयल, डॉ.प्रीतम बाला समेत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.