मुरादाबाद, नवम्बर 14 -- Moradabad News: ​ तेजी से पांव पसार रहे मधुमेह (डायबिटीज) रोग के प्रति लोगों को सचेत करने के उद्देश्य से शनिवार को नगर में जागरूकता रैली निकाली गई। विवेकानंद अस्पताल के प्रशिक्षु अभ्यर्थियों ने रैली के माध्यम से आमजन को पंपलेट वितरित कर इस बीमारी से बचाव के उपाय बताए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कांठ पुलिस चौकी प्रभारी राहुल राघव पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। ​रैली के दौरान प्रशिक्षु अभ्यर्थियों ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि मधुमेह एक गंभीर और साइलेंट किलर बीमारी है, जो लापरवाही बरतने पर शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचा सकती है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: जीवनशैली में बदलाव ही मधुमेह से बचाव समय रहते इसे नियंत्रित न करने पर यह हृदय रोग, गुर्दे (किडनी) की खराबी, आंखों की रोशनी कम होने, नसों की ...