मुरादाबाद, सितम्बर 6 -- Moradabad News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कांठ रोड पर साइड लगने को लेकर हुए विवाद में बाइक सवार ने ऑटो चालक को मारपीट कर घायल कर दिया। सिविल लाइंस के आदर्श कालोनी निवासी ऑटो चालक अंशुल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह 9 बजे वह अपना ऑटो से लेकर कांठ रोड पर जा रहा था। तभी सामने से मूंढापांडे के गांव कलीपुर उर्फ नगला निवासी जयवीर बाइक से आ रहा था। बाइक से ऑटो की साइड लग गई। अंशुल का आरोप है कि इसी बात को लेकर जयवीर ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। एसएचओ सिविल लाइंस हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि जयवीर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...