मुरादाबाद, नवम्बर 10 -- Moradabad News: राजा का सहसपुर स्थित साइकिल से आया ग्रामीण रेलवे क्रॉसिंग पार करने के दौरान साइकिल को कंधे पर रखकर पार कर रहा था। इसी बीच दिल्ली की ओर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ग्रामीण टक्कर से दूर जा गिरा। साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीण बुरी तरह से घायल हो गया, आसपास के लोग इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां से उसे जिला अस्पताल को रेफर किया गया। बिलारी में राजा का सहसपुर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास एक अज्ञात 45 वर्षीय ग्रामीण साइकिल को कंधे पर रखकर क्रॉसिंग को पार कर रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार एक्सप्रेस ट्रेन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बुरी तरह से ग्रामीण घायल होकर बेहोश हो गया। वहां से गुजर नहीं भाजपा नेत्री गीता शर्मा ने लोगों की मदद से घायल ...