मुरादाबाद, सितम्बर 2 -- Moradabad News: मुरादाबाद। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की सह्याद्रि आवासीय योजना पॉकेट-ए में प्लाट पाने का इंतजार करने वालों के लिए अच्छी खबर है। प्राधिकरण ने लॉटरी की तारीख घोषित कर दी है। सह्याद्रि योजना के 501 भूखंडों के आवंटन के लिए नौ सितंबर को लॉटरी ड्रॉ आयोजित किया जाएगा। प्राधिकरण उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने बताया कि सह्याद्रि आवासीय योजना पॉकेट-ए में विभिन्न श्रेणियों के आवासीय भूखंडों के आवंटन के लिए 18 मई से 17 जून तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। योजना में विभिन्न श्रेणियों के कुल 609 भूखंडों को लॉटरी के माध्यम से आवंटित किया जाना प्रस्तावित था। हालांकि, योजना में भूखंडों के समायोजन के बाद अब कुल 501 भूखंडों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सह्याद्रि योजना में अब 501 भूखंडों की लॉटरी, 9 सितंबर क...