Moradabad News: सह्याद्रि योजना : 609 परिवारों को मिलेगा प्लॉट का तोहफा
मुरादाबाद, अगस्त 25 -- Moradabad News: मुरादाबाद। सह्याद्रि योजना के 609 आवेदकों के लिए एक सितंबर का दिन बेहद खास होने जा रहा है। विकास प्राधिकरण द्वारा प्लॉटों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। लॉटरी विकास प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित होगी। जिसमें बड़ी संख्या में आवेदकों के शामिल होने की उम्मीद है। लॉटरी की तारीख नजदीक आते ही आवेदकों की धड़कनें भी बढ़ गई हैं। आवंटन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए मंगलवार को एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि लॉटरी प्रक्रिया में किसी तरह की पारदर्शिता बरती जाए। सभी व्यवस्थाएं पहले से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि आवंटन प्रक्रिया एक सितंबर को आयोजित की जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।वीडियोग्राफी के साथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.