मुरादाबाद, अक्टूबर 24 -- Moradabad News: मुरादाबाद। स्पेशल इकॉनॉमिक जोन (एसईजेड) में संचालित निर्यात इकाइयों पर कार्यरत कामगारों को अब रोजाना सुबह घर से फैक्ट्री तक जाना और शाम को वापस फैक्ट्री से घर लौटना आसान हो जाएगा। ऐसा सिटी बस सेवा को अब एसईजेड तक विस्तारित किए जाने के चलते संभव होगा। एसईजेड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के सचिव विकास अग्रवाल ने बताया कि एसईजेड में संचालित इकाइयों में कार्यरत कामगारों की सुविधा के लिए सिटी बस का संचालन वहां तक बढ़ाए जाने की मांग अब पूरी हो गई है। पाकबड़ा तक चलने वाली सिटी बस सेवा को एसईजेड तक विस्तारित कर दिया गया है। कामगारों को प्रतिदिन सुबह आठ बजे पाकबड़ा से डींगरपुर जाने वाली रोड पर यह बस मिल रही है और शाम को घर वापस लौटने के लिए पांच बजे एसईजेड के बाहर यह बस मिलने लगी है। एसईजेड की इकाइयों में काम कर र...