मुरादाबाद, जुलाई 23 -- Moradabad News: मुख्य अभियंता, मुरादाबाद के निर्देश पर गुरुवार सुबह सहसपुर कस्बे में विद्युत विभाग ने बिजली चोरी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पांच स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई, जिसके बाद संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत थाना मुरादाबाद में एफआईआर दर्ज कराई गई। यह अभियान एसडीओ राम मनोहर यादव के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें विद्युत विभाग का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। टीम ने कई कनेक्शनों की गहन जांच करते हुए अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की।एसडीओ राम मनोहर यादव ने बताया कि मुख्य अभियंता के निर्देशानुसार बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Moradabad News: बिजली चेकिंग अभियान में 15 पर चोरी का मुकदमा उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने वालों के विरुद...