Moradabad News: सहसपुरी गांव में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
मुरादाबाद, सितम्बर 4 -- Moradabad News: मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा क्षेत्र के सहसपुरी गांव में शुक्रवार सुबह वन विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली। गांव में घूम रहे एक तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया गया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बताया गया कि बीती 25 अगस्त को भी इसी क्षेत्र में एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ था। इसके बाद से ग्रामीणों को गांव की आबादी के आसपास एक तेंदुआ दो शावकों के साथ घूमता दिखाई दे रहा था। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था और लोग खेतों की ओर जाने से भी बच रहे थे। शुक्रवार सुबह तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। वन विभाग की टीम ने उसे कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र में लगातार तेंदुओं की मौजूदगी से चिंता बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.