Moradabad News: सहमति नहीं तो अब कानून का सहारा, एमडीए भूमि अधिग्रहण से बढ़ाएगा विस्तार
मुरादाबाद, जुलाई 14 -- Moradabad News: मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने विस्तार योजना को आगे बढ़ाने के लिए अब किसानों की सहमति के बजाय भूमि अधिग्रहण कानून के तहत कार्रवाई करने का फैसला किया है। एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह के मुताबिक पहले चरण में डिंडोरा और डिंडोरी गांव की भूमि का अधिग्रहण वैधानिक प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। इसके बाद शासन के निर्देशों के अनुरूप आगे की कार्रवाई होगी। एमडीए 1250 हेक्टेयर भूमि पर टाउनशिप विकसित करेगा। अब तक लगभग 120 हेक्टेयर भूमि किसानों की सहमति से प्राधिकरण के नाम रजिस्ट्री कराई जा चुकी है। शेष भूमि के लिए अब भूमि अधिग्रहण कानून के तहत प्रक्रिया अपनाई जाएगी।अधिग्रहण प्रक्रिया के तहत संबंधित गांवों के किसानों की सूची, खसरा-खतौनी, सर्किल रेट और अनुमानित मुआवजे का मूल्यांकन तैयार किया जाएगा। यदि किसी किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.