Moradabad News: ससुराल से लौट रहे युवक की बाइक चोरी, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मुरादाबाद, जुलाई 6 -- Moradabad News: अज्ञात चोर एक युवक की बाइक चोरी कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए बाइक की तलाश शुरू कर दी है। जनपद बिजनौर के थाना शिवाला कला क्षेत्र के ग्राम सागरथल निवासी मोनू पुत्र ओमप्रकाश रविवार को अपनी ससुराल ग्राम चैदरी अकबरपुर आए थे। सोमवार को वह अपनी पत्नी नीलम के साथ बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में ग्राम मुख्तयारपुर नवादा रेलवे क्रॉसिंग और गांव के बीच शाम उन्होंने सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी कर कुछ दूरी पर बातचीत करने लगे। इसी दौरान अज्ञात उनकी बाइक लेकर फरार हो गए। पीड़ित मोनू ने घटना की सूचना तत्काल थाना पुलिस एवं अपने ससुराल पक्ष के लोगों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.