Moradabad News: सर्दी की दहलीज पर बरसेंगे बादल तो बढ़ सकता है फ्लू का संक्रमण
मुरादाबाद, सितम्बर 25 -- Moradabad News: मुरादाबाद। पिछले करीब सवा महीने से इन्फ्लूएंजा का संक्रमण लोगों की सेहत पर मुसीबत बन रहा था। करीब हफ्ते भर से संक्रमण के मामलों में राहत महसूस हुई है। स्वाइन फ्लू के संक्रमण के मामले भी मुरादाबाद में एकाएक काफी बढ़ रहे थे। कुछ दिन से संक्रमण का प्रकोप कम होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ ही आम लोगों ने भी राहत महसूस की है लेकिन अब मौसम विभाग की संभावना के रूप अगर बारिश होती है तो फ्लू का संक्रमण फिर से बढ़ जाने की आशंका है। विशेषज्ञों का कहना है कि वातावरण में नमी और तापमान का कुछ घटना स्वाइन फ्लू के वायरस के फैलने के लिए काफी अनुकूल है इस स्थिति में एक बार फिर से ज्यादा एहतियात रखने की जरूरत बढ़ जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.