मुरादाबाद, सितम्बर 7 -- Moradabad News: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक 8 सितंबर को होगी। सर्किट हाउस में सुबह के 11 बजे शुरू होने वाली बैठक की अध्यक्षता सांसद रुचि वीरा करेंगी। बैठक में ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पंचायती राज, आवास एवं शहरी मामले, जल संसाधन एवं नदी विकास, पशुपालन-डेयरी, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पेयजल एवं स्वच्छता, शिक्षा, सड़क परिवहन, पेट्रोलियम, कौशल विकास सहित 37 विभागों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी की ओर से बैठक का एजेंडा जारी कर दिया गया है। इस दौरान विभिन्न 88 विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष और स्थानीय निकायों के अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख बैठक में हिस्सा ले...