Moradabad News: सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर की चर्चा
मुरादाबाद, अक्टूबर 29 -- Moradabad News: भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विशेष आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश व्यापी कार्यक्रम में मुरादाबाद में भी भाजपा ओबीसी मोर्चा ने भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती के अवसर पर 'सबसे ऊँचे सरदार' टाइटल के साथ कार्यशाला की। भाजपा 31 अक्टूबर तक कार्यक्रम कर रही है। मुरादाबाद में मुख्य अतिथि एमएलसी गोपाल अंजान ने अपने विचार रखे। सरदार पटेल के जीवन और उनकी राष्ट्र निर्माण में यात्रा पर बात की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने की। कार्यक्रम के माध्यम से सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: सबसे ऊंचा सरदार थीम पर मनाई गई सरदार पटे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.