मुरादाबाद, जुलाई 2 -- Moradabad News: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रबंधक समिति ने मुख्यमंत्री के मुरादाबाद आगमन पर सर्किट हाउस में उनसे शिष्टाचार भेंट की। उन्हें सिख समुदाय के गौरव एवं इतिहास संरक्षित करने एवं राज्य सरकार तथा नगर निगम द्वारा किये गए कार्यों के के लिए आभार व्यक्त किया। उन्हें तलवार भेंटकर सम्मानित किया। समिति ने उन्हें बताया कि मंडलायुक्त के निर्देशन में नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने हनुमान मूर्ति स्थित चार साहिब जादों के शहीद स्मारक का निर्माण कराया गया है। इसमें सिख धर्म के दस गुरुओं के इतिहास का भी उल्लेख है। कांठ रोड पर भी सेनापति सरदार हरि सिंह नलवा की प्रतिमा की स्थापना और गुरु गोविंद सिंह चौक के सौंदर्यीकरण ने सिख समुदाय का गौरव बढ़ाया है। यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में गुरुद्वारा तोड़े जाने की भाजपा ने की निंदा अध्यक...