Moradabad News: समाधान दिवस में चार घंटे बैठे रहे अधिकारी, एक भी फरियादी नहीं पहुंचा
मुरादाबाद, अगस्त 23 -- Moradabad News: थाना कांठ में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी चार घंटे तक फरियादियों का इंतजार करते रहे, लेकिन एक भी ग्रामीण अथवा क्षेत्रवासी अपनी समस्या लेकर नहीं पहुंचा। सुबह 10 बजे थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह और नायब तहसीलदार सिद्धार्थ सक्सेना पुलिसकर्मियों, लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों के साथ थाना परिसर में बैठ गए। दोपहर दो बजे तक अधिकारी फरियादियों के आने की प्रतीक्षा करते रहे, लेकिन समाधान दिवस पूरी तरह फरियादी विहीन रहा। इस दौरान राजस्व निरीक्षक, संबंधित हल्का लेखपाल और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों के चार घंटे इंतजार के बाद भी किसी शिकायत के न आने से समाधान दिवस बिना किसी प्रार्थना पत्र के समाप्त हो गया। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: लेखपालों की हड़ताल से सूना रहा थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.