Moradabad News: समाचार
मुरादाबाद, अगस्त 27 -- Moradabad News: कांठ। राष्ट्रीय लोक दल ने संगठन का जिले स्तर पर विस्तार करते हुए क्षेत्र के दो पार्टी के प्रति निष्ठा रखने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है नगर निवासी सुधीर कुमार विश्नोई को जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल अनिल चौधरी ने जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। इसके अलावा नगर पंचायत उमरी कला निवासी जावेद अहमद को जिला महासचिव के पद पर मनोनीत किया है। जावेद अहमद इससे पूर्व भी रालोद के महासचिव के पद पर कार्य कर चुके हैं। दोनों नव मनोनीत पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष सहित पार्टी पदाधिकारियों का आभार जताते हुए पार्टी के प्रति निष्ठावान रहते हुए कार्य करने का भरोसा जताया हैं। यह भी पढ़ें- लोजपा (रा) : चिराग बने रहेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुरेंद्र विवेक को प्रदेश की जिम्मेदारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.