Moradabad News: समरसता कलश यात्रा से दिया भाइचारे का संदेश
मुरादाबाद, अगस्त 9 -- Moradabad News: संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर रविवार को मूंढापांडे में भाजपा की ओर से समरसता कलश यात्रा निकाली गई। कुंदरकी विधायक ठाकुर रामबीर सिंह ने यात्रा में शामिल होकर सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने सिर पर कलश रखकर यात्रा में भाग लिया और संत रविदास के समानता, मानवता और सद्भाव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। यात्रा का शुभारंभ दलपतपुर गेट स्थित शिव मंदिर से हुआ। दलपतपुर समेत विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा भैंसिया मिलक, सिरसखेड़ा और मुड़िया भायपुर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: संत रविदास की कलश यात्रा निकाली,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.