Moradabad News: सपा-बसपा सरकार में बिकनी शुरू हुईं थी चीनी मिलें: भूपेंद्र चौधरी
मुरादाबाद, अगस्त 9 -- Moradabad News: प्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा सरकारों में चीनी उद्योग पूरी तरह ठप हो गया था। सरकार की नीतियों के चलते चीनी मिलें बिकनी शुरू हो गई थीं। भाजपा सरकार ने चीनी उद्योग में फिर जान फूंकने का काम किया है। आज अधिकतर चीनी मिलें किसानों का गन्ना भुगतान कर चुकी हैं और किसानों को इसका लाभ मिल रहा है। क्षेत्र के गांव टांडा अमरपुर स्थित सिरोही बैंकट हॉल में अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री का जाट समाज के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। बिलारी में भी कई स्थानों पर उनका स्वागत हुआ। उन्होंने जाट समाज से एकजुट रहने का आह्वान किया। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लिए बिलारी और आसपास की सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.