मुरादाबाद, अगस्त 16 -- Moradabad News: स्वतंत्रता दिवस पर जिला सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के पश्चात पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को लोकतंत्र संविधान बचाने का संकल्प दिलाया। इसके उपरांत तिरंगा रैली पद यात्रा निकाली गई। इस दौरान राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य राजेश कुमारी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अतहर हुसैन अंसारी, वेदप्रकाश सैनी, जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र यादव,आसकार अली, तालिब अंसारी पाशा, शंकर लाल सैनी, दीव्यांशु सागर, दिलप्रीत सिह, प्रेमबाबू वाल्मीकि,करीम खान,तारीक बॉबी,असलम पंचायती,प्रशांत सैनी ,महेंद्र सिंह वाल्मीकि आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...