Moradabad News: सनसाइन स्कूल के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया जागरूकता का संदेश
मुरादाबाद, जुलाई 22 -- Moradabad News: कोतवाली परिसर में बुधवार को सनसाइन पब्लिक स्कूल की ओर से सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। प्रस्तुति का मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना तथा नागरिकों को उनके सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रेरित करना था। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट अभिनय के माध्यम से उपस्थित लोगों को सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक को उपस्थित जनसमूह एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सराहा गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने छात्र- छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम प्रबंधिका शैलि चौहान, प्रधानाचार्या नीलम श्रीवास्तव,उपप्रधानाचार्य कमल गौरव पांडे के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- टांडबालीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.