मुरादाबाद, अगस्त 18 -- Moradabad News: क्रिप्टन पब्लिक स्कूल में मंगलवार को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा संबंधी संदेशों वाली तख्तियां लेकर मानव श्रृंखला बनाई। प्रधानाचार्य डॉ. सीबी जदली ने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं लापरवाही के कारण होती हैं। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, ट्रैफिक सिग्नलों के पालन, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...