मुरादाबाद, अक्टूबर 15 -- Moradabad News: मोबाइल फोन के जरिए सट्टा खेलने के आरोप में पुलिस ने बुधवार देर रात दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए युवकों के कब्जे से दो मोबाइल फोन और 1600 रुपये की नकदी बरामद की है। मामले में एक अन्य व्यक्ति पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार देर रात संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने भीकनपुर कुलवाड़ा निवासी जुबैर पुत्र अशरफ और फैजान पुत्र रिजवान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के पास से दो स्मार्टफोन और 1600 रुपये बरामद किए। इस मामले में भीकनपुर कुलवाड़ा निवासी इरफान पुत्र नवाब का नाम भी शामिल करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार प्रकरण ...