Moradabad News: सज गए शिवालय, अब श्रद्धालुओं का इंतजार
मुरादाबाद, जुलाई 30 -- Moradabad News: मुरादाबाद। गुरुवार से सावन माह आरंभ हो गया है। इस माह में चौरासी घंटा मंदिर और बाबा झारखंडी के मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु उमड़ते हैं। इसके लिए मंदिरों के शिवालयों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिरों में रंगाई-पुताई सहित अन्य तैयारियां कर ली गई हैं। चौरासी घंटा मंदिर के पुजारी विष्णु दत्त शर्मा ने बताया मंदिर में रंगाई आदि के काम पूरा कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया भीड़ के कारण कावंड़ियों को त्रिशूल की ओर वाले रास्ते से प्रवेश कराया जाएगा। भीड़ कम रहने पर अन्य श्रद्धालुओं को भी इसी द्वार से अन्यथा पिछले द्वार से प्रवेश कराया जाएगा। सभी की निकासी मुख्य फाटक वाले रास्ते से कराई जाएगी। उधर बाबा झारखंडी मंदिर के महंत भोले नाथ ने बताया कि मंदिर में सभी तैयारी पूरी हो गई हैं। यहां भी श्रद्धालुओें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.