Moradabad News: सज गए माता के भवन, सुरक्षा के विशेष इंतजाम
मुरादाबाद, अक्टूबर 10 -- नवरात्र के लिए मंदिर में विशेष तैयारियां Moradabad News: मुरादाबाद। रविवार से शारदीय नवरात्र आरंभ हो रहे हैं। मां की आराधना करने के लिए माता के भवन सज गए हैं। सर्वाधिक भीड़ लाल बाग स्थित काली माता मंदिर पर रहती है। इसीलिए यहां विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर को दूर तक सजाया गया है। सजाने के लिए दिल्ली की टीम आई हुई है। माता का श्रृंगार में विदेशी फूलों को भी शामिल किया गया है। पहली बार मंदिर के कपाट सुबह चार बजे खोले जाएंगे। सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। असामाजिक तत्वों पर साठ सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। महंत हितेश्वर गिरि महाराज एवं महाकाल गिरि महाराज ने बताया मंदिर को दूर तक सजाया गया है। माता के द्वार को दो हजार नारियलों के साथ फलों से भी सजाया गया है। पूरे भवन में माता के विभिन्न स्वरूपों की प्रतिमाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.