मुरादाबाद, अगस्त 30 -- Moradabad News: कुंदरकी। थाना क्षेत्र के गांव पड़िया निवासी दो भाइयों ने सऊदी अरब भेजने के नाम पर एक व्यक्ति पर 1.02 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की है। गांव पड़िया निवासी गुलाम नवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने और उसके भाई साहिल ने सऊदी अरब जाने के लिए थाना सेफनी के गांव चेरुआ निवासी एक युवक से संपर्क किया था। आरोप है कि युवक ने दोनों भाइयों को सऊदी अरब भेजने के नाम पर कुल 1.02 लाख रुपये लिए। इनमें 47 हजार रुपये नकद और 55 हजार रुपये ऑनलाइन देने की बात कही। पीड़ित का आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी आरोपी ने दोनों भाइयों को सऊदी अरब नहीं भेजा। जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया ...