Moradabad News: संभल के युवक का मैनाठेर के जंगल में पेड़ से लटका मिला शव
मुरादाबाद, जुलाई 24 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के गांव जानकपुर में शुक्रवार सुबह गन्ने के खेत के पास पेड़ से एक युवक का शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान संभल के थाना हज़रतनगर गढ़ी के गांव आलमपुर निवासी जयवीर सिंह (42) पुत्र मोहन सिंह के रूप में हुई है। मृतक के भाई जसवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार रात जयवीर सिंह अपने बहनोई के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्होंने अचानक चलती गाड़ी से अपने बहनोई को धक्का दिया और उतरकर भाग गए। इसके बाद परिजनों ने रातभर उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। शुक्रवार सुबह मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव जानकपुर में गन्ने के खेत के निकट प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.