Moradabad News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, एक्सरे सेंटर के टॉयलेट में मिला शव
मुरादाबाद, नवम्बर 5 -- Moradabad News: गलशहीद थाना क्षेत्र में एक्सरे सेंटर में काम करने वाले संभल के गांव निवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव एक्सरे सेंटर के टॉयलेट में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। युवक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। संभल जिले के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बैटला निवासी उमेश कुमार(28) बीते करीब आठ साल से गलशहीद थाना क्षेत्र के हरपालनगर स्थित एक्सरे सेंटर पर काम करता था। वह यहीं रहता भी था। बताया गया कि गुरुवार सुबह करीब सात बजे उमेश कुमार टॉयलेट में गया और उसके बाद काफी देर तक वापस नहीं निकला। स्टाफ के लोगों ने इसकी सूचना एक्सरे सेंटर संचालक और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.