Moradabad News: संदिग्ध हालात में महिला लापता, विशेष समुदाय के युवक पर केस
मुरादाबाद, जुलाई 11 -- Moradabad News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी दो बच्चों की मां संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई। पति ने विशेष समुदाय के एक युवक पर बहलाफुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। थाना सिविल लाइंस के नयागांव पीएसी क्षेत्र निवासी एक चालक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह गाड़ी लेकर बुकिंग पर गया था। घर में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी थे। पीड़ित के अनुसार 9 जुलाई को शाम करीब पांच बजे वह बुकिंग से घर लौटा तो पत्नी घर पर नहीं थी। उसके मायके में और रिश्तेदारों को कॉल की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले मऊ हरथला निवासी पेंटर सलीम अलवी ने उसके यहां काम किया था। आरोप लगाया कि सलीम ही उसकी पत्नी को बहलाफुसला कर भगा ले गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.