मुरादाबाद, जुलाई 28 -- Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र के गांव रुस्तमनगर सहसपुर के कृषि विज्ञान केंद्र के पीछे स्थित नीम के पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ मिला। युवक एक दिन पहले से ही घर से गायब था। परिवार के लोग खोजबीन कर रहे थे। युवक का शव मिलने की सूचना पर कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। पुलिस ने मौके पर छानबीन कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हैंगिंग से मौत होना आया है। क्षेत्र के गांव खंडौआ निवासी ओमप्रकाश सिंह का 30 वर्षीय बेटा धर्मेंद्र सोमवार की सुबह परिवार के लोगों के साथ खेत पर गया हुआ था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा, इसके बाद परिवार के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने देर रात तक युवक की ग्रामीणों के साथ खोजबीन की ,लेकिन कहीं कुछ पता...