मुरादाबाद, अगस्त 25 -- Moradabad News: गलशहीद थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह रोडवेज अड्डे के सामने स्थित ढाबे में आग लग है। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। आग से काफी समान जल गया। राहत की बात रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। सिविल लाइन के नवीननगर निवासी अंकित की का गलशहीद थाना क्षेत्र में पुराने रोडवेज अड्डे के सामने शर्मा नाम से ढाबा है। मंगलवार सुबह ढाबे के रसोई वाले हिस्से में अचानक आग लग गई। एफएसओ डॉ राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली। जिसके बाद दमकल की दो गाड़िया मौके पर पहुंच गई। कुछ देर की मशक्कत के बाद टीम सीएफओ डॉ राजीव कुमार पांडेय और एफएसएसओ मोहित कुमार की टीम ने आग पर काबू पा लिया। सीएफओ ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...