Moradabad News: संदिग्ध हालात में किशोरी लापता, केस दर्ज
मुरादाबाद, नवम्बर 1 -- Moradabad News: मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र निवासी किशोरी संदिग्ध हालात में घर से दस हजार की नकदी लेकर लापता हो गई। पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू की है। बेरली निवासी व्यक्ति ने कटघर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक माह से वह परिवार के साथ कटघर के पंडित नगला में किराये पर रह रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी 14 वर्षीय बेटी 30 अक्तूबर को दोपहर करीब 3:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। जाते समय वह घर में रखी दस हजार रुपये और मोबाइल फोन भी लेकर गई है। काफी तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चला। एसएचओ कटघर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.