मुरादाबाद, जुलाई 22 -- Moradabad News: नगर पालिका परिषद द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं ''कैच द रेन'' कार्यक्रम के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं को संचारी रोगों से बचाव, स्वच्छता, जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं विद्यालय परिवार ने छात्र-छात्राओं को संचारी रोगों की रोकथाम तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके बाद जनजागरूकता के उद्देश्य से विद्यालय परिसर एवं आसपास रैली भी निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों ने स्वच्छता एवं जल संरक्षण संबंधी संदेश दिए। अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार खरबार, प्रधानाचार्य अशोक कुमार, लिपिक दीपक कुमार, जलकल सुपरवाइजर मो. हफीज, लाइनमैन वसीम खान, आरिफ खान, जावेद मौजूद रहे। यह भी पढ़ें...