मुरादाबाद, जुलाई 11 -- Moradabad News: क्षेत्र के ग्राम मोहम्मद इब्राहिमपुर स्थित अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मुनाजिर इमाम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। इस दौरान उन्होंने बरसात के मौसम में बढ़ने वाले संचारी रोगों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया। डॉ. मुनाजिर इमाम ने कहा कि बरसात के मौसम में थोड़ी-सी लापरवाही भी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। उन्होंने लोगों से अपने घरों और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, जलभराव न होने देने तथा मच्छरों की रोकथाम के लिए आवश्यक उपाय करने की अपील की। यह भी पढ़ें- दस्तक अभियान शुरू, अब घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम, संचारी रोगों पर होगा प्रहारस्वस्थ जीवन के लिए सुझाव उन्होंने सलाह दी कि बासी भोजन का सेवन बिल्कुल न करें, खुले में रखे खाद्य पदार्थों से बचें तथा कटे हुए फल खरीदकर या ख...