मुरादाबाद, जुलाई 10 -- Moradabad News: बुद्धि विहार स्थित ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर में महिलाओं ने सुंदरकांड का पाठ किया। इसका आरंभ श्री बालाजी के श्रृंगार से किया। उन्होंने गणेश वंदना और हनुमान चालीसा पढ़कर सुंदरकांड का आरंभ किया। उन्होंने संगीतमय पाठ कर पूरा परिसर हनुमान भक्तिमय कर दिया। पाठ पूर्ण होने पर कीर्तन किया गया। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। पूजन पंडित रामकुमार उपाध्याय ने कराया। संयोजिका गुंजन उपाध्याय रहीं। रजनी सक्सेना,उर्मिला, सुनीता, कामिनी शर्मा, शुषमा, धर्मवती, नीतू सिंह, मिथलेश कुमारी, सरिता चौहान, मीना देवी आदि शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...