Moradabad News: संक्रमण : जिले में बढ़ा डेंगू बुखार का कहर, पंद्रह दिन ज्यादा खतरे भरे
मुरादाबाद, अक्टूबर 24 -- मुरादाबाद में डेंगू के मामले बढ़े Moradabad News: मुरादाबाद। मौसमी बदलाव, तापमान में उतार चढ़ाव के बीच डेंगू बुखार के मामले बढ़ गए हैं। मुरादाबाद जिले में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत पिछले पंद्रह दिनों में डेंगू के आधा दर्जन नए मरीज सामने आए हैं। चिकित्सकों के पास ओपीडी में डेंगू के लक्षण वाले बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग डेंगू बुखार का प्रकोप बढ़ने की दृष्टि से अगले पंद्रह दिन ज्यादा खतरे से भरे बता रहा है। मुरादाबाद में स्वास्थ्य विभाग ने पिछले पंद्रह दिनों में डेंगू बुखार के छह नए मामले सामने आने की पुष्टि की है। विभाग में दर्ज डेंगू के संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। मुरादाबाद में फिजीशियन डॉ. नितिन बत्रा ने बताया कि बुखार होने पर डेंगू के लक्षण वाले मरीजों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.