मुरादाबाद, अक्टूबर 10 -- Moradabad News: मुरादाबाद। मंडलीय जिला अस्पताल में डेंगू बुखार के संक्रमण का पहला मामला सामने आया। संक्रमित मरीज को डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया। उसे मच्छरदानी युक्त बेड पर लिटाया गया, लेकिन जांच में प्लेटलेट्स काउंट संतोषजनक मिलने और मरीज की तरफ से घर जाने की इच्छा जाहिर करने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। महानगर के सिविल लाइन के चंद्रनगर क्षेत्र की निवासी 18 वर्षीय किशोरी को बुखार होने पर उसकी जांच कराई गई। जिला अस्पताल में हुई जांच की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई। जिसके चलते उसे डेंगू वार्ड में भर्ती करा दिया गया। अस्पताल के फिजीशियन डॉ. आशीष कुमार सिंह ने बताया कि डेंगू की आशंका वाले दो मरीज लाए गए। एक मरीज की जांच निजी लैब में पॉजिटिव आई थी, लेकिन, अस्पताल की लैब में जांच कराने पर रिपोर्ट निगेटिव आई। जिस 18 वर्ष...