Moradabad News: श्री कृष्ण रुक्मणी के विवाह प्रसंग को देखकर भाव विभोर हुए श्रद्धालु
मुरादाबाद, अगस्त 21 -- Moradabad News: बिलारी में श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कथा व्यास श्री राधा माधव दास जी, श्रीधाम वृंदावन ने विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए प्रेम, विश्वास, सम्मान, त्याग और समर्पण का संदेश दिया। विवाह प्रसंग के दौरान पंडाल जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और मंगल गीतों के साथ उत्सव मनाया। कथा व्यास ने कहा कि रुक्मिणी का श्रीकृष्ण के प्रति अटूट विश्वास और समर्पण प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि सच्चा विश्वास और पवित्र उद्देश्य हो तो ईश्वर स्वयं मार्ग बनाते हैं। श्रीमद्भागवत कथा का उद्देश्य उसके संदेश को जीवन में उतारना है। मनुष्य को परिस्थितियां कैसी भी हों, धर्म और सत्य का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि वास्तविक समृद्धि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.