Moradabad News: श्री कृष्ण की बाल लीलाओं के प्रसंग ने मोहा मन
मुरादाबाद, अक्टूबर 1 -- Moradabad News: मुरादाबाद। होटल ड्राइन इव 24 में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास व्योम त्रिपाठी ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने बताया राक्षसी पूतना जब भगवान को जहर पिलाने आई थी तब भी भगवान ने उसका उद्धार कर अपने धाम पहुंचा दिया। उन्होंने कहा भगवान का स्वभाव दया करने का हैं। इसीलिए भक्त किसी भी भाव से उनके पास जाए, वह उस पर दया करते हैं। उन्होंने बताया भगवान श्री कृष्ण ने माखन चुराने के बहाने गोपियों का मन चुरा लिया। उन्होंने गोवर्धन पूजा की प्रसंग सुनाया और गिरिराज को छप्पन भोग लगवाया। मुख्य यजमान राजेश कौशिक एवं सुमित अग्रवाल परिवार सहित मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.