Moradabad News: श्रीमद् भागवत कथा में श्री कृष्ण अवतरण की रही धूम
मुरादाबाद, अगस्त 20 -- Moradabad News: इस्कॉन प्रचार समिति की शहनाई मंडप में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। कथा व्यास साक्षी गोपाल दास ने कथा का आरंभ श्रीमद् भागवत कथा के चार श्लोकों से किया और उनकी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जीवन में भक्ति बचपन से ही करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि उम्र बढ़ जाने के बाद भक्ति नहीं हो पाती। यदि बचपन में इस ओर ध्यान नहीं दिया तो बुढ़ापा भी खराब हो जाता है। कथा व्यास ने कृष्ण अवतरण का प्रसंग आरंभ किया तो सभी भक्तिभाव में खो गए। पूरा परिसर ही नंद भवन की तरह ही नजर आने लगा। मुख्य यजमान मिथिलेश अग्रवाल- पीयूष अग्रवाल रहे। व्यवस्था में वैष्णव प्रिय दास, रमेश चंद्र यादव, मूलचंद्र तोमर, अशोक सिक्का, मनोज धवन, राकेश अरोड़ा, अजय गुप्ता, उदित अरोड़ा, सुधीर टंडन, अजय सहग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.