Moradabad News: श्रीकृष्ण की रासलीला और रुक्मिणी विवाह का सुंदर वर्णन
मुरादाबाद, अक्टूबर 1 -- Moradabad News: कांठ, संवाददाता। ग्राम मानपुर में सनातन वर्ग विकास समिति के तत्वावधान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन वृंदावन धाम से पधारे कथावाचक यशोदानंदन जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला और श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का सुंदर वर्णन किया। कथा के दौरान श्रीकृष्ण की लीलाओं के प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथावाचक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के साथ प्रेम, भक्ति और समर्पण से परिपूर्ण रास रचाया। रासलीला में भगवान की बांसुरी की मधुर धुन और गोपियों की भक्ति का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु आनंदित हो उठे। उन्होंने कहा कि रासलीला का उद्देश्य सांसारिक प्रेम नहीं, बल्कि जीव और परमात्मा के बीच अटूट प्रेम और भक्ति का संदेश देना है。 यह भी पढ़ें- Moradabad News: श्री कृष्ण की लीलाओं के प्रसंग ने किया मंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.