मुरादाबाद, अगस्त 25 -- Moradabad News: मुरादाबाद। रोटरी क्लब मुरादाबाद एक्सिस की ओर से मंगलवार को रामगंगा घाट रामगंगा विहार में घाट स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। क्लब अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह दुआ ने बताया कि पवित्र नदियों पर धार्मिक आस्था के अन्तर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न पर्वों पर श्रद्धालुओं का आवागमन उस स्थान को धार्मिक स्थल की मान्यता व समाज के विभिन्न व्यक्तियों को आजीविका प्रदान करता है। यहां कोषाध्यक्ष रोटेरियन विवेक गोयल, अभिनव अग्रवाल, विवेक गोयल, शिवम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...